Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

India vs Newzealand 4th T20 2026 : शिवम दुबे की शानदार पारी बेकार

 28 जनवरी 2026 को India vs Newzealand 4th T20 2026 मैच खेला गया। इस मैच को न्यूजीलैंड ने 50 रनों से जीत लिया। शिवम दुबे 65 रन के बाद भी तांडव पड़ा कमजोर।


विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में खेला गया मैच बहुत ही रोमांचकारी रहा। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए बल्ले से 23 गेंद में 65 रन बनाए। रिंकू सिंह और संजू सैमसन भी कहां पीछे रहने वाले थे, इन्होंने भी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया।


शिवम दुबे की शानदार पारी बेकार


जहां एक तरफ संजू सैमसन ने 15 गेंद में 24 रन बनाए वहीं दूसरी ओर रिंकू सिंह ने 30 गेंद ने 39 रन बनाए। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शिवम दुबे के इतने शानदार प्रदर्शन के बाद भी न्यूजीलैंड ने यह मैच 50 रनों से जीत लिया। इसी के साथ शिवम दुबे की शानदार पारी बेकार चली गई।


अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हर्षित राणा और हार्दिक पांड्या की कमजोरी बल्लेबाजी के कारण यह मैच हाथ से निकल गया। हालांकि शिवम दुबे ने अपनी बल्लेबाजी से लोगों का दिल जीत लिया।


जहां न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 215 रन बनाए तो वहीं दूसरी ओर Team India 18.4 ओवर में 165 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और यह मैच 50 रनों से हार गई। 


भारत बनाम न्यूजीलैंड T20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी Tim Seifert 36 गेंद में 62 रन बनाकर प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे। D.Convey 23 गेंद में 44 रन और D.Mitchell ने 18 गेंद में 39 रन और G.Phillip ने 16 गेंद में 24 रन बनाए।


IND vs NZ T20 Match आप जियो हॉटस्टार पर जाकर Highlights देख सकते हैं।


विराट कोहली ODI Ranking में Top 1 पर || क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा


क्रिकेट की रानी: स्मृति मंधाना का प्रेरणादायक सफर | Smriti Mandhana Biography in Hindi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ