Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

14 फरवरी भारत का काला दिन: Pulwama Terror Attack

"Pulwama Terror Attack" 14 फरवरी 2019 भारत के लिए काला दिन है। RDX से भरी गाड़ी की CRPF काफिले से टक्कर होने से भारत के 40 भारत के जवान शहीद हो गए। इसे "Black Day" नाम दिया गया है।

____________________________________________________________________________________________

पुलवामा अटैक कब और कहां हुआ 

पुलवामा अटैक 14 फरवरी 2019 को 3.10 PM पर जम्मू-कश्मीर केन्द्र शासित प्रदेश में स्थित पुलवामा जिले में हुआ। यह हमला जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ज़िले के अवन्तिपोरा के निकट लेथपोरा इलाके में हुआ था। जिसे भारत का काला दिन भी कहा जाता है।


पुलवामा हमले की फोटो और जानकारी
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी 2019 को यह घटना हुई।


____________________________________________________________________________________________


पुलवामा अटैक कैसे हुआ था 


14 फरवरी 2019, को जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय मार्ग से सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की बसें जवानों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान RDX से भरी एक गाड़ी पीछे से आई और बस के अंदर घुस गई, धमाका इतना जोरदार हुआ कि जिसके कारण 76 वीं बटालियन के 40 जवानों की मौत हो गई। यह घटना भारत के लिए "ब्लैक डे" बन गई। जांच के बाद पता चला कि महिंद्रा स्कार्पियो आतंकियों की गाड़ी में लगभग 300 किलो आरडीएक्स पाया गया।

____________________________________________________________________________________________

पुलवामा अटैक का बदला


जब पुलवामा आतंकी हमला हुआ तो भारत ने इसके विरोध में पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक किया,जिसे बालाकोट एयर स्ट्राइक नाम दिया गया। जो पाकिस्तान की सरजमीं में घुसकर किया गया।


____________________________________________________________________________________________

पुलवामा हमला किसने करवाया 


Pulwama Terror Attack की पूरी जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकी संगठन "जेश ए मुहब्बत" ने ली थी। इस संगठन ने कहा कि यह हमला हमारे द्वारा करवाया गया है।


____________________________________________________________________________________________



शीतकालीन ओलंपिक 2026: 15th Winter Olympics 2026 मिलानो-कोर्टिना,इटली में


अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार:- PMO

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ