प्रधानमंत्री कार्यालय 13 फरवरी को साउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा। PM कार्यालय,NSA व कैबिनेट सचिवालय इस परिसर में होंगे।
_____________________________________________________________________________________________
संक्षिप्त परिचय
आज 13 फरवरी 2026 को लगभग 1.30 पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर्तव्य भवन 1 और 2 के साथ Seva Teerth का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इसमें PMO और सचिवालय शामिल होंगे।
![]() |
| सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा PMO,NSCS और कैबिनेट सचिवालय |
_____________________________________________________________________________________________
क्या है सेवा तीर्थ
80 साल से भारत सरकार जो साउथ ब्लॉक से चल रही थी,अब वह सेवा तीर्थ से चलेगी। अब सेवा तीर्थ से सरकार चलेगी क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय यहीं पर स्थित होगा।
_____________________________________________________________________________________________
सेवा तीर्थ में लगा ख़र्च
दारा शिकोह रोड़ पर बना सेवा तीर्थ लगभग 2.26 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है। इसमें 1190 करोड़ की लागत आई है। जो बड़ा ही भव्य होगा।
_____________________________________________________________________________________________
क्यों है सेवा तीर्थ खास
- सेन्ट्रल विस्टा पुनर्विकास का हिस्सा है।
- नया प्रशासनिक ढांचा हाइटेक,स्मार्ट ग्रिड ,डिजिटल से लेश है।
- कई प्रमुख मंत्रालय कर्तव्य भवन 1 और 2 में शामिल होंगे।
- बिखरे हुए दफ्तरों का केंद्रीकरण किया गया।
- PMO, कैबिनेट सचिवालय,NSCS एक ही परिसर में होंगे।
_____________________________________________________________________________________________
13 फरवरी क्यों है खास
आज ही के दिन 13 फरवरी 1931 को नई दिल्ली को आधुनिक भारत की राष्ट्रीय राजधानी बनाया गया था। यह ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। वायसराय लॉर्ड इरविन ने उद्घाटन किया था।
_____________________________________________________________________________________________
नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक की ऐतिहासिक भूमिका
1931 से लगातार इनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। यह ब्लॉक प्रमुख मंत्रालयों के मुख्यालय भी रहे हैं। नॉर्थ ब्लॉक में गृह और वित्त मंत्रालय स्थित थे। वही साउथ ब्लॉक में रक्षा, विदेश और पीएमओ कार्यालय स्थित थे।
_____________________________________________________________________________________________
कर्तव्य भवन 1 व 2 में शिफ्ट मंत्रालय
कर्तव्य भवन - 1 व 2 में रक्षा, वित्त,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शिक्षा, विधि एवं न्याय, सूचना एवं प्रसारण, कृषि एवं किसान कल्याण,संस्कृति,रसायन एवं उर्वरक, कॉर्पोरेट कार्य, जनजातीय कार्य सहित कई अहम मंत्रालयों के कार्यालय स्थापित किए गए हैं।
_____________________________________________________________________________________________
सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास का हिस्सा
कर्तव्य भवन व सेवा तीर्थ, सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना का हिस्सा हैं। इस परियोजना में नया संसद भवन, कॉमन सेंट्रल सचिवालय, कर्तव्य पथ का पुनर्विकास, PM आवास, उपराष्ट्रपति एन्क्लेव और अन्य प्रशासनिक ढांचे शामिल किए गए हैं।
_____________________________________________________________________________________________
Ugc Act 2026 क्या है:- नए नियम UGC BILL 2026 विवाद
जाह्नवी कन्डुला का रहस्य: ₹262 करोड़ का मुआवजा

0 टिप्पणियाँ