अपोलो के 54 साल बाद Nasa ने मानवयुक्त आर्टेमिस 2 मिशन 1-10 अप्रैल को चन्द्रमा मिशन पर 4 यात्रियों को SLS Orian कैप्सूल से भेजा मिशन सफल रहा।
आर्टेमिस 2 मिशन क्या है -
आर्टेमिस 2 NASA का एक महत्वपूर्ण अंतरिक्ष मिशन है, इसका मुख्य उद्देश्य इंसानों को फिर से चंद्रमा के आसपास भेजना है। यह आर्टेमिस 2 चन्द्रमा मिशन 2026 का दूसरा बड़ा मिशन है। 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक 10 की यात्रा के बाद आर्टेमिस 2 चन्द्रमा मिशन 2026 प्रशांत महासागर में सफलतापूर्वक उतारा गया।
___________________________________________________________________________________________
![]() |
| आर्टेमिस 2 चन्द्रमा मिशन 2026 ___________________________________________________________________________________________ |
🔹 प्रमुख बातें:
🌕 लक्ष्य: चंद्रमा की परिक्रमा (Moon Flyby)
🚀 मिशन प्रकार: मानवयुक्त (Crewed Mission)
👨🚀 अंतरिक्ष यात्री: 4 अंतरिक्ष यात्री ( एक महिला और एक अश्वेत अंतरिक्ष यात्री)
1. रीड वाइसमैन (कमांडर - नासा)
2. क्रिस्टीना कोच (मिशन विशेषज्ञ - नासा)
3. विक्टर ग्लोवर (पायलट - नासा)
4. जेरेमी हैनसेन (मिशन विशेषज्ञ - कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी)
🛰️ रॉकेट: Space Launch System (SLS)
🚀 स्पेसक्राफ्ट: Orion spacecraft (ऑरियन स्पेसक्राफ्ट)
___________________________________________________________________________________________
🔹 मिशन का मुख्य उद्देश्य:
- चंद्रमा के चारों ओर मानव द्वारा परिक्रमा
- भविष्य में (Artemis III) द्वारा चंद्रमा पर उतरने की तैयारी
- सुरक्षा प्रणालियों व नई तकनीकों का परीक्षण
___________________________________________________________________________________________
🔹 खास बात:
1972 के बाद आर्टेमिस 2 चन्द्रमा मिशन लगभग 54 साल बाद इंसानों को चंद्रमा के पास ले जाएगा, जैसा कि पहले Apollo program के द्वारा हुआ था।
🔹 उड़ान का समय: 1 अप्रैल 2026 को Nasa के अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में स्थित केनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39B से लॉन्च किया गया था।
🔹वापसी (Splashdown) :- 10 अप्रैल 2026 को ओरियन स्पेसक्राफ्ट द्वारा प्रशांत महासागर में सफलतापूर्वक उतारा गया।
🔹 महत्व: आर्टेमिस 2 चन्द्रमा मिशन 2026 की सफलता के बाद Artemis III भविष्य में चंद्रमा पर स्थायी मानव उपस्थिति और आगे चलकर मंगल ग्रह (Mars) की यात्रा के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।
___________________________________________________________________________________________
विशेष उपलब्धियां :-
- पृथ्वी की फ़ोटो: यात्रियों द्वारा चंद्रमा से पृथ्वी की बहुत ही सुंदर तस्वीर ली गई और साथ में ही 'अर्थसेट' की तस्वीरें ली गई।
- सूर्यग्रहण का अद्भुत नजारा: चंद्रमा पर गए अंतरिक्ष यात्रियों ने चंद्रमा से पृथ्वी का एक पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा और उसकी तस्वीर ली गई।
- परीक्षण: ओरियन अंतरिक्ष यान (Orian Spacecraft) ने पृथ्वी के वायुमंडल में दोबारा प्रवेश करते वक्त 32 गुना ध्वनि की गति (speed of sound) व हजारों डिग्री तापमान को सफलतापूर्वक झेला था।

0 टिप्पणियाँ