Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

ICC Men's T20 विश्व कप 2026 final | भारत बनाम न्यूजीलैंड Final

रविवार 8 मार्च को भारत बनाम न्यूजीलैंड Final ICC Men's T20 विश्व कप 2026 final टीम India ने 96 रनों से जीत दर्ज की है।

______________________________________________________________________________________

कहां और कब खेला गया 


India vs Newzealand का T20 फाइनल मैच रविवार,8 मार्च को अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और बॉलिंग करने का फैसला लिया। 

______________________________________________________________________________________

ICC T20 FINAL विजेता भारत ट्रोफी के साथ


भारत की पारी 


भारत की पारी की बात की जाए तो फाइनल मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड को बहुत बुरी तरीके से धोया। फर्स्ट डाउन पर आने वाले बल्लेबाज संजू सैमसन ने 46 गेंद में 89 रन, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद में 52 रन तो वही इशान किशन ने 25 गेंद में 54 रन बनाएं। लास्ट में आने वाले प्लेयर शिवम दुबे ने अंतिम 8 गेंद पर 26 रन बनाए और दर्शकों का दिल जीत लिया। 

दूसरी और बात की जाए कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने निराश किया। 16 ओवर तक लग रहा था कि स्कोर 293 के लगभग जाएगा परंतु एक ही और में तीन सेट बल्लेबाजों के आउट हो जाने पर स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 255 ही बन पाया जो कि न्यूजीलैंड के लिए बहुत बड़ा स्कोर नहीं था। 


भारतीय बल्लेबाजों के लिए Newzealand के गेंदबाज निशम बहुत ही भारी पड़े। इन्होंने एक ही और में तीन विकेट ले लिए थे। संजू सैमसन, ईशान किशन और सूर्य कुमार यादव जैसे बड़े खिलाड़ियों का विकेट लिया।


______________________________________________________________________________________

न्यूजीलैंड की पारी 


फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज Tim Seifert ने 26 गेंद में 52 रन बनाए तो वहीं दूसरी ओर मिचेल सेंटनर ने 35 गेंद में 43 रन बनाए। फीन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स ,मार्क चेपमैन, डिरेल मिचेल ने मैच में कुछ खास नहीं किया। न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन बनाकर ढ़ेर हो गई।

बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण न्यूजीलैंड की टीम ICC Men's T20 विश्व कप 2026 final 96 रन से हार गई। भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिए थे। जो टीम Newzealand के लिए बेहद भारी पड़े। 


______________________________________________________________________________________

भारत बनाम न्यूजीलैंड Final के Best खिलाड़ी 


ICC Men's T20 विश्व कप 2026 final मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। तो वहीं दूसरी ओर भारत के बल्लेबाज संजू सैमसन को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया।


______________________________________________________________________________________


भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला: 3rd T20I स्मृति मंधाना की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी


India vs Newzealand 4th T20 2026 : शिवम दुबे की शानदार पारी बेकार


विराट कोहली ODI Ranking में Top 1 पर || क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ