Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

भारत का 77वां गणतंत्र दिवस 2026 | 26 जनवरी 2026

भारत 77वां गणतंत्र दिवस 2026 मनाने जा रहा है। 26 जनवरी 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी का इतिहास, महत्व, निबंध, भाषण आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करे।


💪 गणतंत्र का अर्थ:-

गण - जनता और तंत्र - शासन, गणतंत्र का अर्थ होता है।

ऐसा शासन जो जनता के द्वारा किया जाता है। "जनता का, जनता के लिए, जनता द्वारा शासन, यही इसका वास्तविक अर्थ होता है। यह परिभाषा "अब्राहम लिंकन" द्वारा दी गई थी। जहां जनता सर्वोच्च होती है, वही गणतंत्र है।



🇮🇳 गणतंत्र दिवस 2026: इतिहास, महत्व और समारोह


गणतंत्र दिवस 2026 भारत के लिए गर्व सम्मान का पर्व है। हर वर्ष 26 जनवरी भारतीय संविधान लागू होने की खुशी में मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था और एक संप्रभु गणतंत्र राष्ट्र बना था। इसी उपलक्ष में हम गणतंत्र दिवस समारोह मनाते हैं। इस वर्ष हम 77वां गणतंत्र दिवस 2026 (77th Republic Day 2026) मनाने जा रहे हैं। इसी दिन भारत एक गणराज्य बना।


भारतीय ध्वज को सलूट करती भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना द्वारा परेड


🇮🇳 ध्वज कौन फहराता है:-


भारत गणराज्य के राष्ट्रपति दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं, इसके बाद में राष्ट्रगान होता है और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी दी जाती है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति राष्ट्र के नाम संदेश देते हैं।


🔝गणतंत्र दिवस 2026 परेड के मुख्य अतिथि:-


इस बार गणतंत्र दिवस परेड 2026 में "यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन" मुख्य अतिथि होंगे।



⭐ गणतंत्र दिवस 2026 का महत्व


गणतंत्र दिवस हमें सीखाता है :


 

  • देश को एकता और अखंडता के सूत्र में पिरोता है। 


  • लोकतंत्र और नागरिकता के अधिकार प्रदान करता है। 


  • यह दिन प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकार और कर्तव्य के प्रति जागरूक करता है। 



🎖️ गणतंत्र दिवस परेड 2026


गणतंत्र दिवस 2026 की परेड दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित की जाएगी। इसमें:

  1. सांस्कृतिक कार्यक्रम 
  2. विभिन्न राज्यों की झांकियां 
  3. भारतीय सेना का प्रदर्शन
  4. स्कूली बच्चों और NCC की भागीदारी 


दुनिया भर से लोग इस परेड को देखने के लिए आते हैं। इस बार कर्तव्य पथ पर 30 झांकियां निकलेगी। जो आत्मनिर्भर भारत और स्वतंत्रता का मंत्र वंदे मातरम पर आधारित होगी।



🎯 गणतंत्र दिवस 2026 की थीम


इस बार गणतंत्र दिवस की थीम( Republic Day 2026 Theme) वंदे मातरम पर आधारित होगी। 26 जनवरी 2026 का आयोजन वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर केंद्रित होगा। 



📝 गणतंत्र दिवस 2026 पर भाषण


"गणतंत्र दिवस हमें सिखाता है कि हमारा संविधान सर्वोच्च है और उसके लिए हम सभी समान हैं,आइए सभी मिलकर भारत को आत्मनिर्भर, मजबूत और विकसित राष्ट्र बनाने की ओर कदम बढ़ाए।"

भारत का गणतंत्र दिवस देश के लिए गौरव और सम्मान का पर्व है। गणतंत्र भारत अपनी संस्कृति, एकता-अखंडता, धर्मनिरपेक्षता और पंथनिरपेक्षता के लिए जाना जाता है।



📚 गणतंत्र दिवस 2026 पर निबंध (संक्षेप)

भारत का यह राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हमारे लिए देशभक्ति, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। यह दिन पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और प्रत्येक भारतीय गौरवान्वित महसूस करता है।



💐 गणतंत्र दिवस 2026 की शुभकामनाएं


🇮🇳 26 जनवरी की प्रत्येक भारतीय को हार्दिक शुभकामनाएं। 


🇮🇳 वंदे मातरम्! जय हिंद!


🇮🇳 आइए मिलकर भारत को महान बनाने का संकल्प ले।



🔚 निष्कर्ष


77वां गणतंत्र दिवस 2026 केवल मात्र एक उत्सव नहीं है बल्कि हमारे मूल्यों ,कर्तव्यों, स्वतंत्रता और संविधान का भी उत्सव है। 26 जनवरी 2026 के इस महान पर्व पर हमें देश को आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए।



❓गणतंत्र दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न:-


1. इस साल कौन सा गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा ?

A. 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा


2. गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है ?

A. 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के उपलक्ष में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।


3. भारत का संविधान कब लागू हुआ ?

A. 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ।


4. भारतीय संविधान 26 जनवरी को ही क्यों लागू हुआ? 

A. क्योंकि इसी दिन 26 जनवरी 1930 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया।


5. 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज कौन फहराता है ?

A. भारत के राष्ट्रपति ।


ये भी पढ़ें:-

विराट कोहली ODI Ranking में Top 1 पर || क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा


लुई ब्रेल: अंधेरे के महानायक - वो शख्स जो नेत्रहीनों के लिए 'उम्मीद की किरण' बने


डॉ. भीमराव अंबेडकर: महापरिनिर्वाण दिवस — एक युग का अंत नहीं, नई चेतना की शुरुआत


क्रिकेट की रानी: स्मृति मंधाना का प्रेरणादायक सफर | Smriti Mandhana Biography in Hindi


Elon Musk Introduction In Hindi – एलन मस्क कौन हैं और क्यों हैं वे खास?





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ