23 वर्षीय जाह्नवी कंडुला का 3 वर्ष पहले US के सिएटल पुलिस गाड़ी एक्सीडेंट से 23 जनवरी 2023 में मौत हो गई। US गवर्नमेंट द्वारा 262 करोड़ रुपए सेटलमेंट के तौर पर अब उन्हें दिए जा रहे हैं। Indian Student Jaahnavi Kandula की मौत की घटना बहुत दुखद है ।
___________________________________________________________________________________________
कौन थी जाह्नवी कन्डुला
आन्ध्र प्रदेश की जाह्नवी कन्डुला अमेरिका के नॉर्थईस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए गई थी। वह वहां पर साउथ लेक यूनियन कैंपस में रहती थी।
साल 2021 में स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत बंगलूरू से अमेरिका गई थी। इसी वर्ष उनको डिग्री मिलने वाली थी। और इसी वर्ष में Jaahnavi Kandula की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई, जिसको US सरकार के पुलिस ऑफिसर केविन डेव चला रहे थे।
___________________________________________________________________________________________
![]() |
| जाह्नवी कन्डुला की अमेरिका के शहर Seattle में सरकारी पुलिस ऑफिसर केविन डेव की गाड़ी से Accident में मौत। |
जाह्नवी कन्डुला का रहस्य: कैसे हुई मौत
भारत की होनहार छात्रा जाह्नवी कंडुला अमेरिका के सिएटल (Seattle) में पढ़ाई के लिए गई थी, परंतु दुर्भाग्य से उनकी मौत अमेरिकी सरकार के पुलिस ऑफिसर केविन डेव के द्वारा 119 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी दौड़ने के कारण मासूम छात्रा जाह्नवी की एक्सीडेंट से मौत हो गई।
जहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलानी थी। वहां पर पुलिस ऑफिसर द्वारा 119 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाना खतरे से भरा था और यह दुर्घटना हो गई।
पुलिस ऑफिसर केबिन देव द्वारा कहा गया कि ड्रग्स की सूचना मिलने के कारण वह कार को तेजी से दौड़ा रहे थे।
___________________________________________________________________________________________
क्यों गरमाया मामला
23 वर्षीय भारतीय छात्र जानवी कंडोला की कर एक्सीडेंट के कारण मौत हो गई। जिस कर एक्सीडेंट से जानवी की मौत हुई वह पुलिस की गाड़ीथी। मौत हो जाने के बाद सिएटल पुलिस अफसर डेनियल ऑडरर का हंसते हुए वीडियो वायरल हुआ कि यह बस एक सामान्य सी मौत है जो की एक आम घटना में है। इनकी "कीमत सीमित" है। सरकार द्वारा एक "छोटा सा चेक देकर" इसको निपटा दिया जाएगा। इस पुलिस अफसर की बात जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो यह घटना और गरमा गई और भारत में तनाव का माहौल पैदा हो गया।
___________________________________________________________________________________________
अमेरिका सरकार का बड़ा फैसला
जाह्नवी तो अपना जीवन गंवा चुकी है परंतु अब उनको न्याय मिलता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी सरकार द्वारा यह घोषणा की गई की Jaahnavi की कार एक्सीडेंट में मौत हो जाने के कारण जो क्षति हुई है। उसकी पूर्ति के लिए सरकार अब उनको 262 करोड रुपए का चेक देगी। अमेरिकी सरकार ने केविन डेव पर भी लाखों का जुर्माना लगाया। Jaahnavi Kandula News सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
___________________________________________________________________________________________

0 टिप्पणियाँ